पुरस्कार समारोहों से बॉलीवुड अभिनेताओं का मोहभंग!

By Ians English

मुम्बई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में बहुत सारे पुरस्कार समारोहों का आयोजन किया जाता है लेकिन कई मशहूर अभिनेताओं का इन समारोहों से मोहभंग होने लगा है तो कुछ इसे अपने लिए अच्छा भी मानते हैं। सबसे पहले आमिर खान ने इन समाराहों से दूरी बनानी शुरू की थी और अब इसी कड़ी में अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है।

आमिर ने आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान कहा, "मैं नहीं समझता की इन पुरस्कार समारोहों का कोई मतलब भी है। मेरे दिल में इसकी कीमत नहीं है इसलिए मैं इन समाराहों में शामिल नहीं होता।" दूसरे की नजर में इसकी कीमत हो सकती है।

आमिर कहते हैं, "कुछ पुरस्कार समाराहों के बारे में मैं आपको बताता हूं। मैं कोल्हापुरी पुरस्कार के लिए चेन्नई गया था। यह एक बहुत छोटा पुरस्कार समारोह था। इस समारोह में केवल एक ही पुरस्कार दिया गया। दीनानाथ मंगेशकर ट्रस्ट की ओर से मुझे भी एक पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में दो पुरस्कार दिए गए और मैं इसमें चयनित होकर काफी खुश था।"

बॉलीवुड में इन दिनों बहुत सारे पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाते हैं जिनमें फिल्म फेयर अवार्ड, अप्सरा अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड, जी सिने अवार्ड और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आइफा) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा, "मैं पुरस्कार समारोहों में शामिल नहीं होता। पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जो समारोहों में शामिल होते हैं। इसलिए वे अपना विकल्प खुला रखते हैं। यदि सभी लोग समारोह में शामिल होते हैं तो पुरस्कारों को तीन वर्गो में बांटा जाता है। वे अपने पुरस्कारों का बाजारीकरण करते हैं।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता को इस साल बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड, स्टार स्क्रीन अवार्ड, अप्सरा अवार्ड और जी सिने अवार्ड की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया था लेकिन वह न तो किसी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए और न ही पुरस्कार लेने गए।

बॉलीवुड की एक अन्य नामचीन शख्सियत इमरान हाशमी भी मानते हैं कि इन समारोहों में सभी को खुश करने की कोशिश की जाती है।

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि वह सभी तरह के पुरस्कारों का सम्मान करती हैं।

प्रियंका कहती हैं, "मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर कह सकती हूं कि मैं हर तरह के पुरस्कार को अपने लिए अच्छा मानती हूं क्योंकि मैं उसके लिए काबिलियत रखती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X