बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे श्वार्जनेगर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक कैलीफोर्निया प्रांत के पूर्व गवर्नर श्वार्जनेगर मशहूर फिल्म निर्देशक रैंडाल वालेस की नई फिल्म में काम करेंगे। यह फिल्म द्वितीय विश्वयुद्ध की कहानी पर आधारित होगी।
उल्लेखनीय कि 63 वर्षीय अभिनेता श्वार्जनेगर को उनकी कई मशहूर एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनका कहना है कि शारीरिक स्थिति लम्बे समय तक उस तरह की भूमिका करने की इजाजत नहीं देती लेकिन उन्होंने कहा, "भविष्य में मैं अपनी उम्र के हिसाब से फिल्मों का चयन करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











