छात्रा से प्रभावित हुए अभिषेक बच्चन
अभिषेक अपने इस युवा प्रशंसक से सीएनएन आईबीएन सिटीजन जर्नलिस्ट पुरस्कार समारोह के दौरान बुधवार रात को मिले थे।
इस समारोह में ऐश्वर्या शर्मा उन 16 लोगों के साथ आई थी जिन्हें उनके सिस्टम में बदलाव के मद्देनजर साहसिक प्रयास के लिए पुरस्कार दिया जाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर अभिषेक ने कहा, "सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहता हूं कि वह अपने नाम (ऐश्वर्या) की तरह की बहुत सुंदर है और मुझे उस पर गर्व भी है। वह हम लोगों से कहीं ज्यादा साहसी है और हम सभी के लिए प्रेरणा की स्रोत है।"
उल्लेखनीय है कि कक्षा 3 की छात्रा ऐश्वर्या लखनऊ की रहने वाली है और उसने सूचना के अधिकार के तहत अपने स्कूल के सामने बने कचरा निपटान केंद्र को हटाने की जानकारी मांगी थी। उसकी इस पहल के बाद कचरा निपटान को वहां से हटाकर वहां एक पुस्कालय बनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जब ऐश्वर्या को मंच पर बुलाया गया तो वह अपनी ट्रॉफी लेने की बजाय अभिषेक से ऑटोग्राफ लेने के लिए काफी उत्साहित दिख रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











