हमेशा नया करना चाहते हैं भंडारकर
भंडारकर कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कुछ हटकर करना चाहते हैं और नई चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं।
भंडारकर ने आईएएनएस को बताया कि वे कभी फिल्म की योजना नहीं बनाते। वह किसी पद्धति का पालन नहीं करते। भंडारकर का कहना है,"मेरा मानना है कि कुछ नया करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और एक फिल्मकार को हमेशा नई विधाओं में हाथ आजमाना चाहिए।"
'फिल्म दल तो बच्चा है जी' इस महीने की 28 तारीख को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी और ओमी वैद्य हैं। यह फिल्म तीन कुंवारों के इर्द- गिर्द घूमती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











