लावणी नृत्य सीखना चाहती हैं मल्लिका
मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अब महाराष्ट्र का पारंपरिक नृत्य लावणी सीखना चाहती हैं।
मल्लिका ने आईएएनएस को बताया, " मैं प्रशिक्षित नृत्यांगना नहीं हूं, लेकिन मुझे नृत्य करना अच्छा लगता है। अब मैं लावणी सीखना चाहती हूं और इसके लिए गुरु खोज रही हूं। जैसे ही कोई योग्य व्यक्ति मिल जाएगा मैं सीखना शुरू कर दूंगी।"
फिलहाल मल्लिका कलर चैनल पर प्रसारित होने नृत्य आधारित रियलिटी शो 'चक धूम धूम' की मेजबानी कर रहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











