'चक धूम-धूम' में मल्लिका की जगह उर्मिला
कलर्स चैनल के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "मल्लिका के नखरे दिन ब दिन बढ़ते जा रहे थे। हम एक ही दिन में दो एपिसोड शूट किया करते थे लेकिन उनके नखरों ने हद पार कर दिया। हम आए दिन उनके नखरे से परेशान हो गए थे।"
सूत्र ने बताया, "शो के सदस्यों को उनके साथ काम करना मुश्किल हो गया था। बाध्य हो कर हमने मल्लिका को बाहर करने और उनकी जगह उर्मिला को लेने का फैसला किया।"
यह शो 14 जनवरी से दिखाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय और विदेशी डांस समूहों के बीच प्रतियोगिता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











