30 की उम्र में ब्याह रचाएंगी हिल्टन
लंदन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। सोशलाइट पेरिस हिल्टन का कहना है कि वह 30 बरस की उम्र में शादी करेंगी और मां बनेंगी।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हिल्टन का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद वह घर बसाना और परिवार शुरू करना चाहती हैं।
अगले बरस 30 की होने जा रही हिल्टन ने इससे पहले कहा था कि वह मित्र डग रेनहार्डट्ट से शादी करना चाहती हैं लेकिन वह उनमें बहुत जल्दी अलगाव हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











