हिलेरी का गर्भवती होने से इंकार
न्यूयार्क, 20 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका हिलेरी डफ ने खुद के गर्भवती होने सम्बंधी रपटों को गलत बताया है।
वेबसाइट 'रिपोर्ट्स पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार एक टैब्लॉयड में प्रकाशित रपट में कहा गया है कि हिलेरी अपने हॉकी खिलाड़ी माइक कोनरी के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
हिलेरी का कहना है, "अचानक एक दिन आपको पता चले कि आप गर्भवती हैं! यह कोरी अफवाह है! यह सच नहीं है। लेकिन आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











