'पीपली लाइव' ऑस्कर की दौड़ से बाहर
नई दिल्ली। इस साल ऑस्कर के लिए भारत की ओर से नामित फिल्म 'पीपली लाइव' दौड़ से बाहर हो गई है।आमिर खान निर्देशित यह फिल्म 83वें एकेडमी पुरस्कार की विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए चुनी गई नौ फिल्मों में शामिल नहीं हो पाई।
इस वर्ष इस श्रेणी में 65 देशों से फिल्में आई थीं। इनमें इथोपिया और ग्रीनलैंड ने पहली बार फिल्में भेजीं।दूसरे दौर के लिए चुनी गई नौ फिल्मों की 21-23 जनवरी को समीक्षा होगी और इनमें से पुन: पांच फिल्मों का चयन किया जाएगा, जिनकी घोषणा आगामी मंगलवार को होगी।पुरस्कार समारोह 27 फरवरी को होगा।


Click it and Unblock the Notifications











