इस वर्ष टोरंटो में होगा आइफा समारोह का आयोजन
कार्यक्रम के बारे में कपूर ने कहा, "12वें आइफा पुरस्कार समारोह 23 से 25 जून के बीच कनाडा में आयोजित होगा।"
यहां एक समारोह में कपूर के साथ इसकी घोषणा करते हुए प्रीति ने कहा, "आइफा सेतु बनाने का काम करता है। यह टोरंटो में एक छोटे भारत का निर्माण करेगा।"
इस मौके पर ओंटेरियो प्रांत के प्रधानमंत्री डाल्टन मैकगुइंटी और भारतीय राजदूत प्रीति सरन भी मौजूद थे।
मैकगुइंटी से मुखातिब होते हुए प्रीति ने कहा कि आइफा के पहले प्रीमियर के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।
प्रीति ने कहा कि आइफा के कारण है आज बॉलीवुड की करीब 25 फीसदी कमाई विदेशों से हो रही है।
टोरंटो की मेहमाननवाजी से प्रभावित कपूर ने कहा, "आइफा टोरंटो एक शानदार स्टैज होगा। यह एक बड़ा उत्सव होगा और दोनों देशों के बीच रिश्तों को परिभाषित करेगा।"
इस मौके पर ओंटेरियो के प्रधानमंत्री ने प्रीति और कपूर को ब्लैकबेरी स्मार्टफोन भेंट करते हुए कहा कि वह समारोह की शुरुआत के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं कर सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











