मातृत्व के हर लम्हें का आनंद उठाइए : जोली
लंदन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में हाल ही में मां बनने वाली महिलाओं को सलाह दी है कि उन्हें मातृत्व के हर लम्हे का आनंद उठाना चाहिए, क्योंकि यह समय बहुत जल्दी बीत जाता है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जोली का कहना है, "मातृत्व के हर लम्हे आनंद उठाइए क्योंकि यह बहुत तेजी से बीत जाएगा और यह आपके जीवन का बेहतरीन समय है। बच्चों को सीने से लगाकर रखिए, उनके साथ बाहर जाइए, उनके साथ सोइए और हरेक पल का आनंद उठाइए।"
जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ नौ वर्षीय मैडॉक्स, सात वर्षीय पैक्स, पांच वर्षीया जाहरा, चार वर्षीय शिलोह और दो साल के जुड़वा बच्चों नॉक्स और विविनी का पालन पोषण कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











