पिता को नाज है लिंडसे पर
लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान के पिता माइकल लोहान का मानना है कि पुनर्वास केंद्र में रहकर उनकी बेटी बदल गई है।
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 24 वर्षीया अभिनेत्री को अदालत के निर्देश पर पुनर्वास केंद्र में रहना पड़ा था। माइकल का कहना है कि इस दौरान लिंडसे अपनी शराब पीने की लत पर काबू पाए रखा।
माइकल ने कहा कि लिंडसे बिल्कुल वैसी हो गई हैं जैसी वह पहले हुआ करती थीं। वह बिल्कुल बदल गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











