हेले बेरी को अपनी भूमिका को लेकर संदेह
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' ने एक रिपोर्ट में कहा है कि 44 वर्षीया बेरी ने जोर देकर कहा है कि फिल्म के लिए उनका चुनाव गलत है, क्योंकि उनकी आवाज किरदार के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कहा, "मुझे यह पता है कि लय में गा नहीं सकती। किसी को अरेथा से कहना चाहिए कि मैं उनके साथ न्याय नहीं कर सकती।"
बेरी की यह अनिच्छा 68 वर्षीया गायिका को नाखुश कर सकती है, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि वह चाहती हैं कि बेरी फिल्म में उनकी भूमिका निभाएं। यह फिल्म 1999 में प्रकाशित आत्मकथा 'अरेथा : फ्रॉम दीज रूट्स' पर बन रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











