विदरस्पून चाहती हैं और बच्चे
वेबसाइट कॉन्टैक्ट म्युजिक डॉट काम ने उनके हवाले से लिखा है, "निश्चित तौर पर और बच्चों की मां बनने में मैं खुद को खुशनसीब महसूस करूंगा।"
34 वर्षीया खूबसूरत अभिनेत्री विदरस्पून 2006 में रेयान से अलग हो गई थीं। उनका कहना है कि एक युवा मां के लिए किसी पुरुष के साथ संपर्क बढ़ाना मुश्किल भरा नहीं होता क्योंकि इससे दिल से चाहने वाले इंसान की पहचान आसान हो जाती है।
उन्होंने कहा, "कुछ मायनों में यह बहुत अच्छा होता है, क्योंकि अगर कोई परिवार बढ़ाना नहीं चाहता है तो वह स्वाभाविक रूप से आपके साथ समय नहीं बिताएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











