विद्या और थरूर शाकाहारी हस्तियों में शुमार
अभिनेता आर. माधवन और अभिनेत्री लारा दत्ता को पछाड़कर दोनों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विद्या और थरूर को मल्लिका शेरावत, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर सहित अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों नाताली पोर्टमैन और ब्रायन एडम्स से प्रतियोगिता करनी पड़ी।
'पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) की भारत में प्रमुख पूर्वा जोशीपुरा ने कहा, "विद्या बालन और शशि थरूर कई प्रशंसनीय गुणों के प्रतीक हैं, लेकिन उनकी शाकाहारी भोजन की प्रतिबद्धता जानवरों के प्रति उनकी दयालुता है।"
उन्होंने कहा, "हमारे सभी उम्मीदवार विजेता हैं क्योंकि एक आकर्षक व्यक्तित्व के साथ हृदय में देखभाल की भावना रखने से ज्यादा कुछ और सुंदर नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











