सहायतार्थ कार्यो के लिए सम्मानित हुए फ्रैंको
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक फ्रैंको लम्बे समय से 'द आर्ट ऑफ एलिसियम' के समर्थक रहे हैं। यह संगठन विशिष्ट हस्तियों की अस्पताल में बीमार बच्चों से मिलने में मदद करता है। 'स्पाइडर-मैन' फिल्मों में फ्रैंको की सह अभिनेत्री रहीं क्रिस्टेन डंस्ट ने उन्हें इससे परिचित कराया था।
वह नियमित रूप से इस संगठन को अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उनके अलावा बेन एफ्लेक, कर्टनी कॉक्स, एल्जिया वुड व अन्य हस्तियां भी इससे सम्बद्ध हैं। फ्रैंको को लास एंजेलिस में सप्ताहांत में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











