..................... तलाक के बदले रीड ने पत्नी से मांगे 16 लाख डॉलर - Hindi Filmibeat

तलाक के बदले रीड ने पत्नी से मांगे 16 लाख डॉलर

By Ians English

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 35 वर्षीय रीड ने पत्नी के साथ तलाक के मामले को निपटाने के लिए 16 लाख डॉलर की मांग की है जबकि केटी उन्हें करीब चार लाख डॉलर ही देने को तैयार हैं।

रीड और केटी ने 11 महीने पुरानी शादी को तोड़ने का फैसला किया है लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि रीड ने तलाक को लेकर एक वित्तीय समझौते पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है।

सूत्र ने बताया, "केटी बहुत हसमुंख स्वभाव की महिला हैं। उन्होंने इस तरह के समझौते को मानने से इंकार कर दिया है। परिणाम स्वरूप दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। लेकिन केटी का कहना है कि यदि रीड के अंदर थोड़ी भी समझ होगी तो वह लालची बनने की कोशिश नहीं करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X