हास्य प्रधान फिल्में करना चाहते हैं डिडी
लंदन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर हिप हॉप सुपरस्टार पी. डिडी फिल्म 'गेट हिम टू द ग्रीक' में अभिनय करने के बाद अब और अधिक हास्य प्रधान फिल्में करना चाहते हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक डिडी का वास्तविक नाम सीन काम्बस है। पहले वह कई गंभीर फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं लेकिन 'गेट हिम टू द ग्रीक' में अभिनय करने के बाद वह हास्य प्रधान फिल्मों में काम करने के इच्छुक हैं।
वह कहते हैं, "मैने अपने पूरे करियर के दौरान बहुत आनंद किया है लेकिन जब मैने यह फिल्म की थी तो मुझे लोगों को हसाने में काफी मजा आया"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











