'अग्निपथ' के नए संस्करण में मराठी संगीतकार

By Ians English

सुभाष के. झा

मुम्बई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर अमिताभ बच्चन अभिनीत 'अग्निपथ' का नवीन संस्करण पेश करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का संगीत मराठी संगीतकार भाई अजय व अतुल गोगवाले तैयार करेंगे। करन इससे पहले अपने बैनर तले नवोदित निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं और नए अभिनेताओं के साथ काम कर रहे हैं।

अजय और अतुल मराठी फिल्म 'नटरंग' का संगीत तैयार कर प्रसिद्ध हो चुके हैं। उनकी अगली फिल्म नई 'अग्निपथ' होगी। धर्मा प्रोडक्शंस इसका निर्माण कर रहा है।

करन कहते हैं, "मेरे पिता के निर्माण में बनी 'अग्निपथ' में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत ने जो जादू बिखेरा था मैं वैसा ही जादू अपनी फिल्म में भी चाहता हूं। मैं वर्तमान संगीतकारों को पूरा सम्मान देते हुए यह कहना चाहता हूं कि उनमें से कोई भी वैसा संगीत नहीं दे सकता था जैसा मैं चाहता हूं।"

वैसे अतुल-अजय को संगीतकार चुनने का सुझाव करन को अभिनेता रितेश देशमुख से मिला था।

करन कहते हैं, "मुझे 'नटरंग' में अतुल-अजय का संगीत पसंद आया। मेरी फिल्म 'अग्निपथ' के निर्देशक करन मल्होत्रा और मैंने उनका संगीत सुना था, हम जान गए कि ये वही संगीतकार हैं जिनकी हमें तलाश थी। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने मेरे पिता की 'अग्निपथ' के लिए जो किया था वही अतुल-अजय मेरी फिल्म के लिए करेंगे।"

करन पहली बार नए संगीतकारों के साथ काम कर रहे हैं और नई 'अग्निपथ' के कुछ गीत पहले ही तय कर लिए गए हैं।

अतुल कहते हैं, "जब करन जौहर ने हमसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल परम्परा का नया संगीत बनाने की बात कही तो हम तुरंत समझ गए कि वह क्या चाहते हैं। हमने मूल 'अग्निपथ' कम से कम एक दर्जन बार देखी है, हमने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत को आत्मसात करने के लिए इस फिल्म को इतनी बार देखा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X