एरोनोफस्की संग काम करना चाहती हैं गेम्मा
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक गेम्मा कहती हैं, "मुझे 'ब्लैक स्वान' बहुत पसंद आई थी और मैं हमेशा से डैरेन एरोनोफस्की को पसंद करती हूं। मुझे उनकी 'रिक्विम फॉर ए ड्रीम' फिल्म याद आती है। नटाली पोर्टमैन ने इसमें शानदार अभिनय किया है। मुझे यह फिल्म वास्तव में बहुत पसंद आई।"
बांड फिल्मों में अभिनय कर चुकीं गेम्मा कहती हैं कि उन्होंने मुख्यधारा की फिल्में ज्यादा की हैं इसलिए उन्हें अपने पसंदीदा निर्देशकों को उन्हें काम देने के लिए मनाना मुश्किल लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











