डैमन फिर करेंगे एफ्लेक संग काम
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट युके' के मुताबिक डैमन पिछले 10 सालों से एफ्लेक के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं लेकिन पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इससे पहले डैमन और एफ्लेक 'गुड विल हंटिंग' फिल्म के लिए साथ में काम कर चुके हैं।
डैमन कहते हैं, "हम सालों से इस सम्बंध में बात कर रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि हम ऐसा करेंगे लेकिन हम दोनों हमारी अपनी फिल्म भी बनाना चाहते हैं। हम 10 साल से साथ में काम करने की योजना बना रहे हैं लेकिन जिंदगी हमें अलग दिशाओं में ले जाती रही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











