गोल्डन ग्लोब्स में छाई 'द सोशल नेटवर्क', रहमान चूके (लीड-1)

By Ians English

रहमान को डैनी बोयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था। बोयल की ही '127 ऑवर्स' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में रहमान का नामांकन तो हुआ लेकिन वह सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत का पुरस्कार नहीं जीत सके। '127 ऑवर्स' के 'इफ आई राइज' गीत के लिए उनका नामांकन हुआ था जबकि 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के 'जय हो' गीत के लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

दूसरी ओर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकेनबर्ग पर आधारित 'द सोशल नेटवर्क' को तीन पुरस्कार मिले हैं। डेविड फिंचर की इस फिल्म को ड्रामा श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म के लिए आरोन सोरकिन को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले पुरस्कार से नवाजा गया है। फिंचर को उनकी इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का गोल्डन ग्लोब मिला है।

समलैंगिक सम्बंधों पर आधारित 'किड्स आर ऑल राइट' को साल की सर्वश्रेष्ठ हास्य फिल्म का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला है। 'ग्ली' को सर्वश्रेष्ठ हास्य टीवी शो का पुरस्कार मिला है। एटलांटिक सिटी के निर्विवाद शासक नुकी थांप्सन के जीवन पर आधारित 'बोर्डवाक एम्पायर' को टेलीविजन जगत की सर्वश्रेष्ठ नाट्य श्रृंखला का पुरस्कार दिया गया।

ब्रिटिश अभिनेता कोलिन फर्थ और अभिनेत्री नताली पोर्टमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार से नवाजा गया है। 'द किंग्स स्पीच' फिल्म में किंग जार्ज छठवें की भूमिका निभाने के लिए फर्थ को यह पुरस्कार मिला जबकि फिल्म 'ब्लैक स्वान' में शानदार अभिनय के लिए पोर्टमैन को यह पुरस्कार दिया गया।

'ब्रेनीज वर्जन' में अभिनय के लिए पॉल गिमेटी को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता और 'द किड्स आर ऑल राइट' के लिए एनीटी बिनिग्न को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन बेल को फिल्म 'द फाइटर' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इसी फिल्म के लिए मिलीसा लियो को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

'बोर्डवाक एम्पायर' के लिए स्टीव बसेमी को टीवी ड्रामा श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। 'सन्स ऑफ एनार्की' में अभिनय के लिए कैटी सेगल को इसी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। लॉरा लिनी को 'द बिग सी' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन हास्य अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। 'द बिग बैंग थियरी' में शानदार भूमिका के लिए जिम पारशंस को सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन हास्य अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया। फ्रांसीसी लघु-श्रृंखला 'कार्लोस' सर्वश्रेष्ठ टीवी लघु श्रृंखला चुनी गई। डेनमार्क की इन 'ए बेटर वर्ल्ड' सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म चुनी गई।

मशूहर निर्देशक ली यूंक्रिच की एनीमेशन फिल्म 'ट्वॉय स्टोरी 3' को सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X