पैसिनो, डेन्स को सर्वश्रेष्ठ टीवी कलाकार का गोल्डन ग्लोब
लास एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन लघु श्रृंखला में अभिनय के लिए अल पैसिनो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और क्लैरी डेन्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। रविवार को यहां 68वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में ये पुरस्कार दिए गए।
पैसिनो को एचबीओ की 'यू डोंट नो जैक' और जेन्स को भी इसी चैनल के एक और निर्माण 'टेम्पल ग्रैंडिन' के लिए ये पुरस्कार मिले।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार की दौड़ में पैसिनो के साथ इडरिस एल्बा, इयान मैकशेन, डेनिस क्वैड और इडगर रैमिरेज भी शामिल थे जबकि डेन्स को हेले एटवेल, जूडी डेंच, रोमोला गैरई और जेनिफर लव हेविट से टक्कर मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications