केली को पसंद है कोल की शैली
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक केली ने कहा, "मेरा मानना है कि चेरिल बहुत सुंदर दिखती हैं और वह काफी सुंदर कपड़े पहनती हैं। उनका पहनावा काफी आम होता है।"
कोल के अलावा ऑस्बॉर्न को 'द एक्स फैक्टर' की जज दानी मिनॉग का लुक भी काफी पंसद है।
केली कहती हैं, " मैं दानी जैसा दिखना पंसद करती हूं। उनका व्यक्तित्व एक शानदार युवा महिला की तरह है न कि पुरानी महिला की तरह। वह अपनी उम्र से छोटा दिखने का प्रयास करती हैं। लेकिन दोनों में से मैं कोल को प्राथमिकता देना पसंद करूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











