मानवाधिकार कार्यो के लिए सम्मानित होंगी फैरो
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक फैरो शरणार्थी शिविरों के लिए काम करती हैं। उन्होंने युद्धग्रस्त क्षेत्रों के प्रभावित बच्चों के शरणार्थी शिविरों के लिए खासतौर पर काम किया है। उनके इन सहायतार्थ कार्यो के लिए उन्हें 'मारिया एंडरसन' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत ऐसे कलाकार की पहचान की जाती है जिसने मानवता के लिए उल्लेखनीय काम किया हो।
फिलाडेल्फिया में मई में आयोजित एक समारोह में 65 वर्षीय फैरो को सम्मानित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











