बांग्ला अभिनेत्री गीता डे का निधन
उन्होंने छह साल की उम्र में बतौर एक बाल कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी। डे करीब सात दशकों तक बांग्ला रंगमंच और फिल्मी पर्दे से जुड़ी रहीं। बाद में उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भी अभिनय किया।
डे ने रे की फिल्म 'सम्पति' में अभिनय किया था। यह तीन श्रंखलाओं में बनी 'तीन कन्या' का हिस्सा थी। उन्होंने घटक की 'मेघे ढाका तारा' (1957), 'कोमल गंधार' और 'सुबर्नरेखा' में अभिनय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











