मेरे साथी हैं प्रतीक : मोनिका
मोनिका ने आईएएनएस से कहा, "प्रतीक मेरे दोस्त, साथी हैं। वह मेरी उम्र के हैं। हम एक ही तरह का संगीत सुनते हैं, हमें एक ही तरह का फैशन पसंद है। इसलिए वह मेरे साथी की तरह हैं। हम दोनों अलग तरह के और एकांतप्रिय हैं।"
अट्ठाईस वर्षीय मोनिका ने कहा, "हम दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं और हर रोज एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे प्रतीक में वास्तव में एक बहुत अच्छा दोस्त मिला है। वह इस फिल्म में अभिनय के बाद फिल्मी दुनिया में छा रहे हैं।"
'धोबी घाट' शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें आमिर खान और नवोदित अभिनेत्री कीर्ति मल्होत्रा ने भी अभिनय किया है। आमिर ने इस फिल्म का निर्माण भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











