चित्रांगदा को मेरी प्रेरणा न कहें : मिश्रा
मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "मुझे ये शब्द पसंद नहीं है। मेरा नाम मकबूल फिदा हुसैन नहीं है। मेरा नाम सुधीर मिश्रा है और मैं फिल्म निर्देशक हूं (कोई पेंटर नहीं, जिसे किसी से प्रेरणा की आवश्यकता होती है)। मैं उन कलाकारों के साथ काम करता हूं जिनके साथ मैं सहज महसूस करूं और जिनके प्रति मेरे दिल में वास्तव में इज्जत हो।" मिश्रा चित्रांगदा के साथ 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' बना चुके हैं।
उन्होंने कहा, "चित्रांगदा अद्भुत और बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। जब कभी भी उनके लायक भूमिका होगी तो मैं उन्हीं को लूंगा। उन्होंने मेरी 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों में बहुत कुछ जोड़ा है।" मिश्रा की आने वाली फिल्म 'तेरा क्या होगा जॉनी' है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











