पिता बन गए विल्सन
लास एंजेलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता ओवन विल्सन को पिता बनने का गौरव हासिल हुआ है। चंद रोज पहले ही उन्होंने जेड डुएल के साथ अपनी करीबियों का खुलासा किया था।
वेबसाइट यूएस मैग्जीन डॉट कॉम के अनुसार सूत्रों ने बताया कि डुएल ने गत शुक्रवार को हवाई में एक पुत्र को जन्म दिया। विल्सन पिता बनकर बेहद खुश है।
सूत्रों ने बताया कि विल्सन इस बारे में काफी शोध कर रहे थे और काफी कुछ सीख रहे थे। अगले हर कदम से वाकिफ होने के लिए कई तरह के सवाल पूछ रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











