बढ़ती उम्र से परेशान नहीं हैं डेमन
लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन बढ़ती उम्र से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं क्योंकि कुछ हॉलीवुड सितारे बढ़ती उम्र में भी आकर्षक दिखते हैं।
डेमन को फिल्मकार क्लिंट ईस्टवुड और अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन पसंद हैं जो इस उम्र में भी जोशीले लगते हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार डेमन का कहना है कि साल भर पहले जब वह इन्विकटस के लिए फ्रीमैन के साथ साक्षात्कार दे रहे थे तभी किसी ने कहा कि वह 40 बरस का होने वाले हैं तो इस पर फ्रीमैन ने कहा कि वह अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दो दशकों में प्रवेश करने वाले हैं।
डेमन का कहना है कि ऐसे लोगों को वह बेहद पसंद करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











