अरुण नायर के साथ दिखी लिज की हमशक्ल
लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के व्यापारी अरुण नायर को इतालवी मॉडल एवं सोशलाइट बिनाका ब्रैंडोलिनी के साथ सेंट मोरित्ज के एक स्विस रिसॉर्ट में देखा गया है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न के साथ अपनी पत्नी लिज हर्ले के समय बिताने खबरे आने के बाद अरुण बिल्कुल टूट गए थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 46 वर्षीय शेन ने अपने गमों से छुटकारा पा लिया है और वह हर्ले की हमशक्ल दिखने वाली इस 23 वर्षीया इतालवी मॉडल के साथ समय बिता रहे हैं।
बिनाका लिज जैसी दिखने वाली दूसरी बाला है, जिसके साथ अरुण को देखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











