रहमान को लास एंजेलिस में 'बेस्ट ऑरिजन सांग' पुरस्कार
लास एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार ए.आर. रहमान को शुक्रवार को 16वें 'क्रिटिक्स चॉइस मूवी' पुरस्कारों में 'बेस्ट ऑरिजनल सांग' पुरस्कार से नवाजा गया।
पैंतालीस वर्षीय रहमान को फिल्मकार डैनी बोयल की फिल्म '127 ऑवर्स' के गीत 'इफ आई राइज' के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इस गीत को उन्होंने पॉप गायक डीडो के साथ पेश किया था।
'ब्रॉडकास्ट फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन' (बीएफसीए) वार्षिक 'क्रिटिक्स चॉइस मूवी' पुरस्कार देता है। सिनेमा जगत की महान उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिए जाते हैं।
हॉलीवुड पैलेडियम में सितारों से भरे समारोह में रहमान को यह पुरस्कार दिया गया। 'द सोशल नेटवर्क' फिल्म को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और इसी फिल्म के लिए डेविड फिंचर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।
हॉलीवुड के कोलिन फर्थ को 'द किंग्स स्पीच' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का और 'ब्लैक स्वान' के लिए नटाली पोर्टमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
'127 ऑवर्स' रहमान की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के बाद ऐसी दूसरी फिल्म है जिसमें उन्होंने बोयल के साथ काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











