रणबीर की मां की भूमिका करना चाहती हैं 'कृष्णाबेन'

By Ians English

राधिका भिरानी

मुम्बई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन शो 'कृष्णाबेन खाखरावाला' में मजबूत, निस्वार्थ और करुणामयी मां की भूमिका निभाकर दर्शकों की चहेती बन चुकी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन अब बड़े पर्दे पर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाना चाहती हैं।

इंदिरा ने यहां शो के सेट पर एक अनौपचारिक बातचीत में कहा, "मैं आजकल के युवा अभिनेताओं में बहुत सी प्रतिभा देख रही हूं और मैं रणबीर कपूर के काम से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने 'राजनीति' में बहुत अच्छा अभिनय किया और उनमें उनकी हर फिल्म के साथ निखार आ रहा है। मैं वास्तव में मुझे रणबीर की मां की भूमिका निभाने का अवसर मिलने का इंतजार कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कम उम्र में ही मां की भूमिकाएं करना शुरू कर दिया था और मुझे उसमें आनंद भी मिलता है। मुझे नकारात्मक मां की भूमिका निभाना कभी भी पसंद नहीं आया लेकिन मैं सोचती हूं कि एक ऐसी मां का किरदार भी रोचक होता होगा जिसके व्यक्तित्व के कुछ पहलू नकारात्मक हों।"

'कृष्णाबेन खाखरावाला' में इंदिरा का किरदार सकारात्मक है, इसलिए वह उम्मीद करती हैं कि उन्हें बड़े पर्दे पर भी एक अच्छी मां की भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

जब से इंदिरा ने कृष्णाबेन की भूमिका निभाना शुरू किया है, उन्हें हर घर में पहचाना जाने लगा है। इस शो में वह घर से ही गुजराती खाखरा का व्यवसाय चलाती हैं।

आजकल की मां की भूमिका पर इंदिरा कहती हैं, "पर्दे पर मां के किरदार में बहुत ज्यादा बदलाव आया है। अब वे दिन गए जब एक विधवा मां सफेद रंग की साड़ी पहने एक कोने में बैठी हमेशा आंसू बहाती रहती थी। आजकल की माताएं मजबूत और महत्वाकांक्षी होती हैं और उनकी जिंदगी में पुरुष न होने पर भी वे जानती हैं कि उन्हें खुद को किस तरह साबित करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X