पाल्ट्रो ने कामकाजी महिलाओं को सुझाव दिए
वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 38 वर्षीय पाल्ट्रो के उनके रॉक गायक पति क्रिस मार्टिन से दो बच्चे एप्पल और मोसेस हैं। उन्होंने उनके जीवनशैली पर आधारित एक समाचार पत्र लेख में मातृत्व के विषय में लिखा।
पाल्ट्रो ने इस लम्बे लेख में उनकी दिनचर्या के विषय में लिखा। पाल्ट्रो ने बताया है कि वह किस तरह से हर दिन अपने बच्चों को स्कूल ले जाती हैं, अपने काम करती हैं, साक्षात्कार देती हैं। उन्होंने कामकाजी माताओं की मदद के लिए उनकी व्यवसायिक व निजी जिंदगी में सामंजस्य बिठाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











