सहायतार्थ कविताओं की पुस्तक जारी करेंगे वेट्स
लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में शामिल गायक टॉम वेट्स कैलीफोर्निया की बेघर सहायतार्थ सेवाओं में मदद के लिए कविताओं की किताब जारी करने जा रहे हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'सीड्स ऑन हार्ड ग्राउंड' किताब की सीमित प्रतियां ही जारी की जा रही हैं और इन्हें केवल वेट्स की 'डाउनटाउन ट्रेन' वेबसाइट के जरिए ही खरीदा जा सकेगा।
वेट्स उम्मीद करते हैं कि इस किताब के प्रकाशन से इस क्षेत्र में बेघर सहायतार्थ सेवाओं के लिए धन इकट्ठा करने में मदद मिलेगी।
यह किताब 22 फरवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इसकी केवल 1,000 प्रतियां जारी की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











