हर तरह की पोशाकें डिजाइन करते हैं फोर्ड
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फोर्ड कहते हैं, "यह संग्रह अलग-अलग उम्र की अलग-अलग महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें विभिन्न व्यक्तित्वों और विभिन्न शारीरिक संरचनाओं वाली महिलाओं के लिए पोशाकें हैं। आप जो भी हैं, हमने जो डिजाइन किया है उससे आपको अपनी व्यक्तिगत शैली विकसित करने में मदद मिलेगी।"
टॉम महिलाओं के परिधानों के अलावा पुरुष परिधान भी डिजाइन करते हैं और इत्र भी बनाते हैं। वह चाहते हैं कि हर कोई गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का इस्तेमाल कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











