लंदन रंगमंच पर वापसी करेंगे जूड
जूड मैट का किरदार निभाएंगे। अभिनेत्री रुथ विल्सन भी इसमें अभिनय कर रही हैं। नाटक में जूड उनके प्रेमी की भूमिका में होंगे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक डोनमार थियेटर के कला निर्देशक माइकल ग्रैंडेज कहते हैं कि इस नाटक में जूड और रुथ का चयन एकदम सही है। उन्होंने खुलासा किया कि जूड ने अपनी व्यस्तताओं के बावजूद इसमें अभिनय के लिए स्वीकृति दी है।
ग्रैंडेज के मुताबिक जूड ने उनसे कहा था कि उनकी हमेशा से डोनमार थियेटर में अभिनय करने की इच्छा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











