क्रिस के साथ समय बिता रही कार्डिशियन
लंदन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर सोशलाइट और टेलीविजन स्टार किम कार्डिशियन का कहना है कि वह न्यूजर्सी के बॉस्केटबाल खिलाड़ी क्रिस हम्परिस के समय बिता रही हैं और इससे दोनों काफी खुश हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट काम' के मुताबिक सोशलाइट कार्डिशियन का हाल ही में फुटबाल खिलाड़ी माइल्स आस्टिन से अलगाव हो गया था। न्यूजर्सी नेट्स बास्केटबाल के खिलाड़ी क्रिस के साथ पिछले दिसम्बर से ही कार्डिशियन समय बिता रही हैं।
कार्डिशियन कहती हैं, "मैं उनसे एक फिल्म के समारोह के दौरान मिली थी और हम दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी मजाक किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











