गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित होगी 'दिल तो बच्चा है जी'
नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने शनिवार को यह पुष्टि की कि उनके निर्देशन में बनी पहली कॉमेडी फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' अब 28 जनवरी की बजाए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित होगी।
भंडारकर ने सोशल नेटवर्क वेबसाइट ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा, "'दिल तो बच्चा है जी' 28 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब वह गणतंत्र दिवस के दिन प्रदर्शित होगी। इस प्रकार यह फिल्म अब दो दिन पहले प्रदर्शित हो रही है।"
'दिल तो बच्चा है जी' तीन पुरूषों की कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि तीन महिलाओं की उनकी जिंदगी में आने से उनकी जिंदगी कैसे तब्दील होती है।
इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, ओमी वैद्य, श्रुति हासन, श्रद्धा दास और शाजां पद्मसी ने अभिनय किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











