रंगमंच की ओर वापसी कर रही हैं मुलिगन
लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेत्री केरी मुलिगन रंगमंच की ओर वापसी कर रही हैं। वह 1961 में आई इंगमार बर्गमैन की फिल्म 'थ्रो ए ग्लास डार्कली' के रंगमंचीय संस्करण में एक मानसिक रूप से बीमार महिला की भूमिका निभाने जा रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 25 वर्षीया मुलिगन ने 2008 में 'द सीगल' से ब्रॉडवे में शुरुआत की थी। मुलिगन कहती हैं कि जब वह बच्ची थीं तो ब्रॉडवे नाटकों का हिस्सा बनना और न्यूयार्क में बसना चाहती थीं। वह कहती हैं कि उन्हें फिल्मों की अपेक्षा रंगमंच ज्यादा आकर्षित करता है।
'थ्रो ए ग्लास डार्कली' 13 मई से तीन जुलाई तक न्यूयार्क थियेटर वर्कशॉप में मंचित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











