पाक कला सीख रही हैं सिम्पसन
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 30 वर्षीय सिम्पसन ने नवंबर में फुटबाल खिलाड़ी जॉनसन संग अपनी सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने पाकशास्त्र की किताबों पर खूब खर्च किया है और वह शाकाहारी व्यंजन बनाना सीख रही हैं।
सिम्पसन ने हाल ही में स्वीकार किया था कि वह जॉनसन संग बच्चों को जन्म देने के प्रति बेहद उत्साहित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











