अजय ने बढ़ाया आत्मविश्वास : शाजां

By Ians English

वह कहती हैं कि शुरुआत में उनमें जरा भी आत्मविश्वास न था लेकिन जब अजय ने उनके अभिनय की प्रशंसा की तो अचानक ही उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया।

बाईस वर्षीय शाजां ने मुम्बई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "जब मैं अजय से पहली बार मिली तो मैं घबराई हुई नहीं थी। मैं सिर्फ यही उम्मीद कर रही थी कि मैं उन्हें शिकायत का मौका नहीं दूंगी। मैं अचानक ही खुद को बेहद नई कलाकार महसूस करने लगी. और अचानक ही मुझे लगा कि मैं एक बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मैंने उम्मीद की कि मैं उन्हें अपनी प्रतिभा से प्रभावित करूंगी। इसलिए जब शूटिंग खत्म हुई तो वह आए और मेरी पीठ थपथपाते हुए उन्होंने मुझे शाबाशी दी। मेरा आत्मविश्वास जो बिल्कुल भी नहीं था, वह अचानक से बहुत बढ़ गया।"

'दिल तो बच्चा है जी' में शाजां ने जूनी पिंटो की भूमिका निभाई है, जो एक खुशमिजाज, बच्चों जैसी, बहुत प्यारी और मासूम युवा लड़की है। यह फिल्म 28 जनवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

शाजां कहती हैं कि अजय के साथ काम करना प्रेरणादायी था। वह पिछले दो दशक से मनोरंजन जगत में हैं।

वह कहती हैं, "मुझे याद है मैंने उन्हें 'हम दिल दे चुके सनम' में देखा था, उनका अभिनय बहुत अच्छा था। वह 'राजनीति' में भी अद्भुत थे। अजय अपनी फिल्मों को बहुत सावधानीपूर्वक चुनते हैं और वे सभी अलग तरह की होती हैं। इसी वजह से वह अन्य अभिनेताओं की तरह एक ही प्रकार की भूमिकाओं में नहीं बंधे हैं और मुझे यह बात पसंद है।"

शाजां प्रख्यात थियेटर कलाकार अलीक पद्मसी और गायिका शैरॉन प्रभाकर की बेटी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X