'हेफनर को मिल सकती थी हैरिस से अच्छी मंगेतर'

By Ians English

लंदन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। 'प्लेबॉय' संस्थापक ह्यूग हेफनर की पूर्व प्रेमिका होली मैडीसन कहती हैं कि उन्हें और भी बेहतर मंगेतर मिल सकती थी।

वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हेफनर ने क्रिसमस के अवसर पर 24 वर्षीय क्रिस्टल हैरिस के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद से मैडीसन उनसे मुलाकात करना चाहती हैं। मैडीसन की जनवरी के अंत में उनके रिएलिटी शो 'होलीज वर्ल्ड' में इस मुलाकात को प्रसारित करने की योजना है।

मैडीसन कहती हैं, "मैं हेफनर का घर बसते देखना चाहती हूं। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि वह अच्छे व्यक्ति के साथ घर बसाएं और मुझे लगता है कि उन्होंने यह निर्णय जल्दबाजी में लिया है। मुझे नहीं लगता कि हैरिस उनके लिए सही हैं।" वह कहती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि कोई लड़की अपना करियर बनाने के लिए हेफनर का इस्तेमाल करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X