दबाव महसूस करती हैं केली
वेबसाइट 'ओके मैग्जीन डॉट कॉम' के मुताबिक केली को 'फिटनेस' पत्रिका ने 'बेस्ट सेलिब्रिटी बॉडी 2010' पुरस्कार से नवाजा था। केली कहती हैं कि अभिनेत्री क्रिस्टी एली को उनकी छरहरी काया के लिए ख्याति मिलने के बाद उनका वजन लगातार बढ़ता गया था, जिससे वह डरी हुई हैं।
केली कहती हैं कि उन्हें लगता है कि यदि उनका वजन थोड़ा भी बढ़ा तो लोग उन्हें क्रिस्टी जैसा समझने लगेंगे। वह कहती हैं कि इसी के चलते वह छरहरी रहने के लिए दबाव महसूस करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











