अवसाद में चली गई थीं ओपराह
वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक ओपराह ने टोनी मॉरिसन के एक डरावने उपन्यास पर आधारित इस फिल्म का निर्माण भी किया था और इसमें अभिनय भी किया था। उनके साथ डैनी ग्लोवर और थैंडी न्यूटन ने भी इसमें अभिनय किया था। करीब आठ करोड़ डॉलर की लागत से बनी इस फिल्म से केवल 2.2 करोड़ डॉलर की कमाई हो सकी थी।
ओपराह की इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर 'ब्राइड ऑफ चकी' से मात मिली थी। उसी समय प्रदर्शित हुई इस फिल्म के विषय में ओपराह ने सुना भी नहीं था। वह कहती हैं कि वह अपने जीवन में केवल तभी अवसादग्रस्त हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











