'द हॉबिट' छोड़ने पर विचार कर रहे हैं मैक्लेन
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक ब्रिटिश अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "जो काम मुझे सौंपा गया है उस पर मुझे ही फैसला करना होगा। मैं 71 साल का हूं और पूरी तरह से फिट हूं। लेकिन मैं उम्र के जिस पड़ाव पर हूं वहां अगले पल क्या हो जाएगा यह कोई नहीं बता सकता। मैं अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं को लेकर सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि 'द हॉबिट' कभी भी शुरू हो सकती है।"
मैक्लेन कहते हैं, "मेरा एजेंट वार्नर बंधुओं के साथ बातचीत कर रहा है। नई फिल्म में नई भूमिका की बजाय मैं गैंडफाल के साथ काम करना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











