गुलशन ने तोड़ा विश्वास, फिल्मकार हुए नाराज

By Ians English

सुभाष के. झा

मुम्बई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के खलनायक गुलशन ग्रोवर कहते हैं कि अभिनेत्री सलमा हयाक के साथ प्रस्तावित फिल्म 'द ड्राइवर' से सम्बंधित कुछ खबरें लीक होने के बाद उन्हें इसका जवाब देने के लिए लास एंजेलिस जाना पड़ा था। गुलशन कहते हैं कि अब सब कुछ ठीक है और फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू हो जाएगी।

गुलशन ने लास एंजेलिस से फोन पर आईएएनएस को बताया, "हां, मुझे कुछ गम्भीर नुकसान की भरपाई के लिए लास एंजेलिस आना पड़ा। मेरी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सलमा हयाक से मेरे निर्देशक बिल ड्यूक तक हर कोई जानना चाहता था कि आखिर वहां क्या हो रहा है। फिल्मकार मुझसे नाराज थे क्योंकि मैंने उनका विश्वास तोड़ा था। अब मामला सुलझ गया है।"

इस बीच सलमा हयाक ने भी गुलशन को फोन करके फिल्म की लीक हुई खबरों के विषय में पूछा था। वैसे गुलशन को खबरें देने का कोई अफसोस नहीं है।

वह कहते हैं, "मैं सलमा हयाक के साथ एक फिल्म कर रहा हूं, और तो और मैं उसमें मुख्य भूमिका में हूं। मैं इस बात को छत पर चिल्ला-चिल्लाकर सभी को क्यों न बताऊं। वैसे अब मुझे चुप रहना होगा ताकि आगे इससे कोई और नुकसान न हो।"

गुलशन ने कहा, "निर्देशक मुझसे बहुत प्यार करते हैं इसलिए इसके बाद भी वह मेरे साथ काम करेंगे। जब वह मेरे पास इस भूमिका का प्रस्ताव लेकर आए तो मैंने उन्हें कहा था कि मैं भारत में टॉम क्रूज नहीं हूं और मुझे नकारात्मक भूमिकाओं में विशेषज्ञता प्राप्त है। वे तब भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस बात का जरूर कोई मतलब है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X