अस्पताल पहुंचे बीबर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बीबर को बुधवार रात सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कैलीफोर्निया के बरबैंक स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ और 30 मिनट बाद उन्हें वहां से छुट्टी भी मिल गई।
बीबर के प्रवक्ता ने उनके अस्पताल जाने की पुष्टि की है और बताया है कि अब वह स्वस्थ हैं और शूटिंग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











