जूते डिजाइन कर रही हैं लिंडसे
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 24 वर्षीय लिंडसे हाल ही में बेट्टी फोर्ड पुनर्वास केंद्र में तीन महीने गुजारने के बाद वहां से बाहर आई हैं। अब उन्होंने अपने व्यापार भागीदार क्रिस्टी केलर के साथ जूतों का संग्रह डिजाइन करने पर काम शुरू कर दिया है।
लिंडसे कहती हैं कि वह अपने संग्रह के लिए हॉलीवुड में प्रचलित पुराने जूतों और आधुनिक जूतों से प्रेरणा ले रही हैं। वह कहती हैं कि वह ऐसे आरामदायक जूते बना रही हैं जो दोपहर से लेकर रात तक पहने जाने पर भी ठंडक का एहसास देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











