एरीथा की भूमिका निभाएंगी बेरी
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एरीथा ने पुष्टि की है कि बेरी उनके बुढ़ापे के दिनों की भूमिका निभाएंगी। वह कहती हैं, "बेरी मेरी बुढ़ापे की भूमिका निभाएंगी जबकि युवा भूमिका के लिए अभी किसी अभिनेत्री को चुना जाना बाकी है।"
इन दिनों 68 वर्षीय एरीथा डेट्रॉइट में अग्नाशय कैंसर का इलाज करा रही हैं। वह कहती हैं कि उनके पास पहले भी उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाने के प्रस्ताव आए थे लेकिन उन्होंने उन्हें कम पैसे की वजह से ठुकरा दिया था।
एरीथा कहती हैं कि पिछले चार साल से उनकी जिंदगी पर फिल्म बनने की बात चल रही है लेकिन दुर्भाग्य से कम पैसा मिलने की वजह से इस सम्बंध में पहले निर्णय नहीं लिया जा सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











